People protested against PWD department, protested by entering water-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पी डब्लू डी विभाग के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन,पानी में घुसकर किया विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 12:01 PM (IST)
पी डब्लू डी विभाग के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन,पानी में घुसकर किया विरोध प्रदर्शन
रुदावल, भरतपुर । भरतपुर के मोरोली गांव स्थित पी डब्लू डी सड़क अब गहरे गड्डों में तब्दील हो चुकी है, जिसके चलते आज लोगों ने पी डब्लू डी विभाग सड़क पर भरे पानी में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया ये सड़क मार्ग मठ बदलेश्वर से मोरोली, लंगोटपुरा, सिर्रोद, चुरारी डांग एवं लंगोटपुरा सहित एक दर्जन गाँवों को जोड़ता है लेकिन इस रास्ते पर दो दो फुट गहरे गड्डे हो चुके हैं जिनसे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लोगों का आरोप है कि रास्ते निर्माण को लेकर इसकी शिकायत प्रशासन से कई बार की है। कोई सुनवाई नहीं हुई है, वहीं लोगों का कहना है की शीघ्र रास्ते का निर्माण नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement