People of Tabligi Jamaat created ruckus in Kanpur hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:34 pm
Location
Advertisement

कानपुर में अस्पताल कर्मियों के साथ तबलीगी जमातियों ने किया दुर्व्यवहार, महिला कर्मचारियों को हटाया

khaskhabar.com : रविवार, 05 अप्रैल 2020 12:08 PM (IST)
कानपुर में अस्पताल कर्मियों के साथ तबलीगी जमातियों ने किया दुर्व्यवहार, महिला कर्मचारियों को हटाया
कानपुर। अस्पताल कर्मियों के साथ तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का एक और मामला अब कानपुर से सामने आया है। उपचार के लिए यहां के एक अस्पताल में भर्ती कुछ कोविड-19 संक्रमित संदिग्धों ने कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की है। कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती जमातियों ने कथित तौर पर दवा लेने से इनकार कर दिया और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद अधिकारियों को वहां से महिला कर्मचारियों हटाना पड़ा।
अस्पताल की एक वरिष्ठ डॉ. आरती लालचंदानी ने कहा कि हमारी टीम यहां भर्ती होने वालों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में लगी हुई है। उन्हें अस्पताल में नहीं थूकने के लिए कहा गया, लेकिन वे हमारे निर्देशों को पालन नहीं कर रहे हैं और अपने हाथों पर थूकने के बाद फिर सीढ़ी की रेलिंग को छू रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement