People of Nuh should maintain peace, solution of all problems is possible through dialogue: CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूंह के लोग शांति बनाए रखें, संवाद से सभी समस्याओं का हल संभव हैः सीएम

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2023 9:54 PM (IST)
नूंह के लोग शांति बनाए रखें, संवाद से सभी समस्याओं का हल संभव हैः सीएम
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिले में उत्पन्न स्थिति पर आम जनता से शांति की अपील करते हुए कहा है कि संवाद के जरिए सभी विषयों ( समस्याओं) का हल निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शांति की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए समाज और प्रदेश के हित में सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उस स्थिति में हर आम नागरिक की जिम्मेदारी समाज और प्रदेश के प्रति और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हमें कोई भी संदेश प्रचारित करते हुए और भी अधिक संवेदनशील होना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति देश के संविधान से ऊपर नहीं है। देश की अखंडता और शांति के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement