Advertisement
जापान में बाहरी देश के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं

टोक्यो,| जापान के
प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस
प्रसार के मद्देनजर किसी भी बाहरी देश के लोगों को यहां प्रवेश की अनुमति
नहीं होगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के रिपोर्ट अनुसार, अधिकांश प्रवेश को दिसंबर में
निलंबित कर दिया गया था, हालांकि व्यापार पर आने वाले यात्रियों और कुछ
देशों के कुछ छात्र कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को कड़े प्रतिबंधों से छूट
दी गई थी।
जापान नेता ने प्रेस वार्ता में कहा, "सभी अनिवासी विदेशी नागरिकों के लिए जापान की सीमाओं को 7 फरवरी तक बंद रखा जाएगा, क्योंकि ग्रेटर टोक्यो और अन्य क्षेत्रों में आपातकाल घोषित है।"
प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक टीवी शो में टिप्पणी की थी कि जापान कुछ देशों के कारोबारियों के लिए अपने दरवाजे खुले रखेगा, बशर्ते ऐसा करने से ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नई किस्म का कोरोनावायरस न फैले।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features