khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 3:10 PM (IST)
बीकानेर । शहर के सुभाषपुरा इलाक़े के लोगों ने रविवार को सफाई अभियान शुरू किया जिसमें इलाक़े के स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर पूरे इलाक़े में साफ -सफाई की ।वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सिंह हाडलां और उनकी टीम ने सुबह से ही सफ़ाई अभियान की शुरुआत की । गौरतलब है की इस पूरे इलाक़े में काफी गन्दगी फैली हुई थी और नगर निगम के भरोसे कुछ नहीं हो पा रहा था । स्थानीय लोगों की टीम ने सफ़ाई का बीड़ा उठाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को जागृत कर इस काम की शुरुआत की।