Advertisement
ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता: पेजेश्कियन

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “हम कई बार बातचीत की मेज पर गए और समझौतों पर हस्ताक्षर किए, लेकिन दुर्भाग्य से पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया गया और लिखित समझौतों का उल्लंघन किया गया।”
उन्होंने कहा कि किसी भी देश या उसके लोगों को बल प्रयोग के जरिए झुकने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। पेजेश्कियन बोले, “लोगों को ताकत के जरिए आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने गाजा, फिलिस्तीन, सीरिया, यमन और ईरान सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जारी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं से दुनिया के सामने कई वास्तविकताएं सामने आ रही हैं।
पेजेश्कियन ने आरोप लगाया कि ईरान के विरोधी उसके खिलाफ अलग-अलग माध्यमों से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सैन्य माध्यमों से अपने उद्देश्यों को हासिल करने में विफल रहने के बाद अब अन्य रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "ईरान पर दबाव बनाने के लिए विरोधी जमीन और हवाई मार्गों को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, आंतरिक विभाजन को बढ़ावा देने, मीडिया और जातीय समूहों का इस्तेमाल करने तथा देश की कमजोरियों का अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।"
ईरानी राष्ट्रपति के अनुसार, इन प्रयासों का उद्देश्य ईरान को भीतर से कमजोर करना और उसके लोगों को अपनी शर्तों पर झुकने के लिए मजबूर करना है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति मजबूती से रखेगा और अपने लोगों को हुए नुकसान तथा क्षेत्र में हुई घटनाओं को दुनिया के सामने रखेगा।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। इस यात्रा को ईरान के लिए मौजूदा क्षेत्रीय संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपना पक्ष रखने के महत्वपूर्ण अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


