People beat local teachers, 3 policemen injured in stone pelting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:34 am
Location
Advertisement

लोगों ने स्थानीय शिक्षकों को पीटा, पथराव में 3 पुलिस​कर्मी घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 01 अगस्त 2017 3:50 PM (IST)
लोगों ने स्थानीय शिक्षकों को पीटा, पथराव में 3 पुलिस​कर्मी घायल
चंबा/धर्मशाला। चंबा के तीसा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद लोगों ने कुछ स्थानीय शिक्षकों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। फिर सोमवार को विरोध स्वरूप पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जब पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इसमें एएसपी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर आसु गैस छोड़नी पड़ी। इसमें तीन ग्रामीणों को भी चोट आई है। प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्टी पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को उकसाकर अध्यापकों को पिटवाया है। आरोपी अध्यापक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement