बच्ची को उठाकर ले जा रहे साधु को लोगों ने दबोचा, धुना
khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 6:01 PM (IST)
मथुरा। थाना कोतवाली
क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची को लेकर जा रहे एक साधू को लोगों ने पकड़
लिया। जिसके बाद लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप
दिया। आरोप है कि साधू बच्ची को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। आरोपी बिहार के पटना
का रहने वाला है। उसने अपना नाम हनुमान बाबा बताया।
आरोपी हनुमान बाबा सोमवार की रात वृंदावन के रंगनाथ इलाके में पेटीज
बेचने वाली महिला की ढकेल पर गया। जहां महिला की गैरमौजूदगी में उसकी पांच साल की
नातिन बैठी थी। जिसका फायदा उठाकर बाबा मासूम बच्ची को गलत नियत से पकड़ कर ले जाने
लगा। मासूम बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी साधू को पकड़ लिया।
जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।