people beat a boy thief in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी के लिए दुकान का शट्‌टर तोड़ रहे नाबालिग को लोगों ने पीटा

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 1:20 PM (IST)
चोरी के लिए दुकान का शट्‌टर तोड़ रहे नाबालिग को लोगों ने पीटा
कानपुर। नौबस्ता लवकुश विहार में दुकान के शटर का ताला तोड़ रहे नाबालिग को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। नाबालिग को हिदायत देने के बाद लोगों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करके उसे छोड़ दिया। लवकुश विहार निवासी मुकेश की घर के बाहर परचून की दुकान है। देर रात एक 14 वर्षीय लड़का शटर का ताला तोड़ रहा था। खटपट की आवाज सुन मुकेश की आंख खुल गई। शोर मचाने पर क्षेत्रीय लोगों ने नाबालिग चोर को भागते हुए पकड़ लिया। भीड़ ने पिटाई के बाद नौबस्ता के धोबिन पुलिया में रहने वाले नाबालिग चोर आशु को छोड़ दिया।

[@ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement