Penitential procession went on Moharram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस,SEE PHOTOS

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 2:47 PM (IST)
मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस,SEE PHOTOS
गोरखपुर। मोहर्रम की चौथी पर गुरुवार को अंजुमन हुसैनिया के तत्वावधान में हाजी मोहम्मद मेंहदी के घर बसंतपुर से मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलुस शहर के बसंतपुर से निकल कर नकी रोड हालै गंज उर्दू बाजार होते हुए घंटाघर पहुचा। जुलुस का नेत्रत्व मोहम्मद मेहदी ने किया। जुलुस के बारे में आयोजक मेहदी ने बताया की इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा इस्लाम की रक्षा और सलामती में शहीद होने और उनकी याद में हर साल मुहर्रम की चौथी को निकाला जाता है। जुलुस में या हुसैन या हुसैन या अब्बास की सदाओं के साथ अलम हजरत अब्बास मातमी दस्ता के साथ बरामद हुआ। मातमी जुलुस में अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों ने नौहेख्वानी, सीनाजनी, जंजीर व कमा से मातम किया। जुलुस हैदर बाजार, हालसीगंज, घंटाघर, उर्दू बाजार, रेतीचौक, इमामबाड़ा आगा साहबान होता हुआ गीता प्रेस में जाकर संपन्न हुआ। हाजी मोहम्मद मेंहदी ने बताया कि ईराक के कर्बला की ज़मीन पर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को उपद्रवियों ने शहीद कर दिया था।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement