Penalty for spreading garbage and using carry bags-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कचरा फैलाने एवं कैरी बैग्स का प्रयोग करने पर जुर्माना लगाए- कलक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 10:21 PM (IST)
कचरा फैलाने एवं कैरी बैग्स का प्रयोग करने पर जुर्माना लगाए- कलक्टर
जयपुर। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे नगरपालिका क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा शाम के वक्त बाहर कचरा फैलाने एवं प्लास्टिक कैरी बैग्स के उपयोग की प्रवृति पर सख्ती से अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि कई दुकानदार जिला प्रशासन द्वारा जारी प्लास्टिक कैरी बैग्स का प्रयोग न करने, डस्टबिन रखने एवं कचरा बाहर न फैलाने के दिशा निर्देशों की पालना करने लगे है, मगर कुछ ऐसे है, जो जानबूझकर विलम्ब कर रहे है तथा स्वयं को कानून से ऊपर समझते है, ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाते हुए चालान काटने की कार्यवाही करे। महाजन गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नगरपालिका क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिशाषी अधिकारियों से कहा कि वे नगरपालिका के मुख्य बाजारों से कचरा संग्रहण के लिए ‘ऑटो टिपर‘ के राउंड बढ़ाएं, साथ ही इनकी संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास करे। ‘खुले में शौच‘ पर भरना होगा जुर्माना
जिला कलक्टर ने नगरपालिकाओं को ‘खुले में शौच से मुक्त‘ (ओडीएफ) घोषित करने के लिए जारी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि जो लोग खुले में शौच करते हैं, उनके खिलाफ भी पैनल्टी लगाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो अपने खेत या अन्यत्र खुले में शौच के लिए जाता है, उसे यह अधिकार नहीं है कि वह पूरे क्षेत्र के पर्यावरण को गंदा करे, इससे बीमारियां फैलती है। शेष वार्डों को दीपावली तक बनाए ओडीएफ
उन्होंने शाहपुरा, विराटनगर, कोटपूतली, चौमूं एवं चाकसू नगरपालिकाओं में शेष वार्डों को दीपावली तक ओडीएफ करने के लक्ष्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इन नगरपालिकाओं में अभी तक 35 वार्ड ओडीएफ होने बचे है, सर्वाधिक 18 वार्ड चौमूं में शेष है। जिले में गुरूवार तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार फुलेरा, बगरू, साम्भर, किशनगढ़ रेनवाल एवं जोबनेर नगरपालिकाओं को आनलाईन ‘ओडीएफ‘ घोषित कर दिया गया है। जबकि शाहपुरा के 25 में से 21, विराटनगर के 20 में से 17, कोटपूतली के 30 में से 27, चौमूं के 35 में से 17 तथा चाकसू के 25 में से 18 वार्ड ‘ओडीएफ‘ हो चुके है। जिले की 10 नगरपालिकाओं के कुल 240 वार्डों में से 205 वार्ड अब तक ‘ओडीएफ‘ हो गए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर्स ने दी रिपोर्ट
बैठक में जिला कलक्टर के निर्देश पर गत दिनों आवंटित नगरपालिका क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता अभियान के कार्यों का निरीक्षण करने वाले अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) डा. बी.डी कुमावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) हरि सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) मोहम्मद अबूबक्र एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्याम सिंह शेखावत ने अपनी रिपोर्ट, फीडबैक और सुझाव दिए। जिला कलक्टर ने अधिशाषी अधिकारियों से आगामी दिनों में और अधिक सघनता से पूरे नगरपालिका क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को लागू करने एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर्स को आगामी 13 अक्टूबर को पुनः नगरपालिकाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अच्छे काम पर ‘अंडरग्राऊंड डस्टबिन‘ की मंजूरी
जिला कलक्टर ने कहा कि जिन नगरपालिकाओं में ‘ओडीएफ‘ एवं बाजारों में व्यवस्थित रूप से कचरा प्रबंधन के लिए अच्छा काम होगा, उनको जिला प्रशासन द्वारा ‘अंडरग्राऊंड डस्टबिन का निर्माण कराने के लिए फंड दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement