PDP is provoking anti-Indian sentiments: Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:49 pm
Location
Advertisement

PDP भारत विरोधी भावनाएं भड़का रही है: राज्यपाल

khaskhabar.com : बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 6:30 PM (IST)
PDP भारत विरोधी भावनाएं भड़का रही है: राज्यपाल
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को कहा कि किसी को भी राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीपी) टूट रही है और वह सुरक्षाबलों और देश की राजनीतिक प्रणाली के खिलाफ बयान देकर अपनी पार्टी को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

एक समारोह से इतर यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चुनाव आने वाले हैं, उनकी पार्टी टूट रही है। उनकी पार्टी सही स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भारत-विरोधी भावनाओं को भड़काकर सत्ता में आना चाहती हैं। किसी को भी उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement