Pbhosha drew a crowd of millions in a yamuna river in kaushambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:37 pm
Location
Advertisement

पभोषा पहाड़ के यमुना नदी में उमड़ी लाखों की भीड़

khaskhabar.com : शनिवार, 14 जनवरी 2017 1:25 PM (IST)
पभोषा पहाड़ के यमुना नदी में उमड़ी लाखों की भीड़
कौशाम्बी में मकरसंक्रांति के अवसर पर हर वर्ष14 जनवरी को ऐतिहासिक मेला लगता है । 14 जनवरी को मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर यहाँ श्राद्धलुओ का पभोसा के यमुना नदी में स्नान सुबह से ही शुरू हो गया। इस अवसर पर पभोसा के मेले में लाखों की संख्या में भीड़ होती है । लोग यमुना नदी में स्नान कर मेला में शामिल होते है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन का यह एक महत्वपूर्ण पर्व है। यहाँ सदियों से पर्भाष गिरी पर्वत है जहा पर जैनियों का तीर्थ मंदिर भी है ।
यहाँ भारी संख्या में लोग मंदिर देखने के लिए ऊपर पहाड़ पर चढ़कर प्राकृतिक दृश्य व यमुना नदी के दृश्य का आनंद उठाते है। वर्ष में आज का दिन यहाँ यमुना नदी में स्नान करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए लोग आज के दिन यहाँ स्नान कर मेले में घूमते है और पहाड़ पर चढ़कर लुफ्त उठाते हैं।
आज के दिन पभोसा पहाडपर आए मेले में भीड़ देखते ही बनती है। मेला क्षेत्र में पुलिस प्रसासन द्वारा थाना पश्चिम सरीरा व कौशाम्बी थाना सहित तमाम पुलिस को भी शान्ति व्यवस्था के लिए लगाया गया है।

[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement