कानपुर। भ्रष्टाचार
विभागों को दीमक की तरह इस तरह चाट रही है जिसका अदांजा भी नहीं लगाया जा सकता है।
ऐसा ही मामला कानपुर के जिला अस्पताल में देखने को मिला है। कुछ माह पहले छत व
दीवारों की मरम्मत की ही गई थी कि बुधवार की देर रात वार्ड की छत का प्लास्टर मरीजों पर गिर पड़ा, जिससे तीन मरीजों की जान पर बन आई।
चमनगंज में रहने वाला महबूब
आलम ने बताया कि बेटे अरशद (8) को पेट में दर्द होने पर
इलाज के लिए उर्सला के सर्जन डा. सुरेन्द्र बाबू को दिखाया। अल्ट्रासाउण्ड जांच के
बाद अरशद को हर्निया होने की पुष्टि हुई और डाक्टर ने आपरेशन की सलाह दी। आपरेशन
के बाद डाक्टर ने इलाज के लिए अरशद को वार्ड पांच के पलंग नंबर 17 पर शिफ्ट कर दिया। महबूब आलम का कहना है कि देर रात वह बेटे के सिर पर हाथ
रखकर लेटे हुए थे, तभी छत का प्लास्टर उनके हाथ पर गिरा। यह देखकर वार्ड
में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टर गिरने से अरशद की जान तो बच गई पर दहशत में आ गया।
कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज