Patients notes changed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपाइयों ने बदले रोगियों और परिजनों के नोट

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 8:32 PM (IST)
भाजपाइयों ने बदले रोगियों और परिजनों के नोट
बीकानेर। नोटबंदी के कारण परेशानी के दौर में सोमवार को भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने पीबीएम हॉस्पिटल पहुंच कर वार्डो में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को पचास -हजार के नोट बदल कर दिये। अल्पसंख्यक भाजपा नेता सलीम भाटी की अगुवाई में नोट बांटने पहुंचे भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल में शहर भाजपा महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़ अनिल पाहुजा, भाजपा नेता पुखराज सोनी, सतीश पुरोहित, त्रिलोक सिंह चौहान,राजकुमार भाटिया समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। सलीम भाटी ने बताया कि नोटबंदी के कारण रोगियों के ईलाज में आ रही परेशानी को देखते हुए पीबीएम के जेड वार्ड में भर्ती तकरीबन दर्जनभर रोगियों और उनके परिजनों के पचास हजार के नोट बदल कर दिये गये। उन्होंने कहा कि फिलहाल पच्चीस हजार के नोट बदल कर दिये गये है और मंगलवार को भी यह मुहिम जारी रहेगी। हालांकि नोटबंदी के कारण ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है लेकिन पीबीएम में भर्ती ग्रामीण अंचल के रोगियों और परिजनों की परेशानी को देखते हुए उनके नोट बदली किये जा रहे है। एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement