Advertisement
मोटर बाईक से पहाड़ी क्षेत्र के मरीजों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

यह योजना जिला प्रशासन द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से पिंजौर एवं मोरनी के दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से चलाई जा रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। यह योजना मोरनी क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल कर रही है। यही कारण है कि मोरनी क्षेत्र के लोग इस योजना को संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर आभार प्रकट कर रहे हैं।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि मोरनी क्षेत्र में गांवो व ढाणियों के अलग अलग होने के कारण उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दूरी अधिक है तथा वहां पर चार पहिया रोगी वाहन नहीं जा सकते थे। बच्चों की माताएं उनके टीकाकरण व अपने स्वास्थ्य के लिए बहुत बार छह से आठ किलोमीटर चलकर सब स्वास्थ्य केंद्र मोरनी तक पंहुचती थी।
ऐसे स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए रक्तजांच, आपातकाल स्थिति और रोगी को अस्पातल तक पंहुचाने के लिए आरोग्यम बाईक की शुरूआत की गई, जो पूरी निष्ठा एवं लग्र के साथ काम कर रही हैं। इन वाहनों को चलाने के लिए पैरा मैडिक्स, जिनके पास चालक लाईसेंस है, को आलकैमिस्ट एवं आईवीवाई अस्पतालों में सामाजिक दायित्व निभाते हुए जिला प्रशासन को निशुल्क उपलब्ध करवाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


