Partly cloudy in UP, slight decline in temperature-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 2:06 pm
Location
Advertisement

यूपी में आंशिक बदली छाई, तापमान में मामूली गिरावट

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 4:00 PM (IST)
यूपी में आंशिक बदली छाई, तापमान में मामूली गिरावट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कुछ जिलों में आंशिक बदली का असर दिखाई देगा तो कुछ जिलों में धूप भी निकलेगी। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में समान्य बारिश हो सकती है। इससे गर्मी व उमस से भी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 22़1 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement