Advertisement
स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से महाराष्ट्र में होगा तीव्र परिवर्तन: सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों से सरकार टाटा ट्रस्ट के साथ कार्य कर रही है। केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भागीदारी टाटा ट्रस्ट की विशेषता है। ये बहुआयामी करार माताओं, नवजात शिशुओं, बच्चों और किशोरों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने, कुपोषण और ठिगनापन रोकने, पोषण आहार में विविधता लाने, जल संसाधनों का टिकाऊ संरक्षण और प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण महाराष्ट्र में जलवायु आधारित कृषि और पशुधन विकास को बढ़ावा देने में सहायक होंगे।
नाम फाउंडेशन ने राज्य में जलसंधारण के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया है। जल स्रोतों से गाद निकालना, नालों और नदियों का गहरीकरण एवं चौड़ीकरण जैसे कार्य किए गए हैं। ‘जलयुक्त शिवार योजना’ सफलतापूर्वक लागू की गई और वह जन आंदोलन बन गई। नाम फाउंडेशन की सहभागिता से विदर्भ और मराठवाड़ा के अल्प वर्षा वाले क्षेत्रों में जलसंधारण का महत्वपूर्ण कार्य हुआ, जिसमें टाटा मोटर्स का भी सहयोग मिला, ऐसा मुख्यमंत्री ने बताया।
टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के साथ भागीदारी कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, आजीविका, जल और स्वच्छता कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। सामान्य नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार के विभिन्न विभागों और समुदायों के साथ मिलकर सकारात्मक परिणाम लाने का उद्देश्य है। आज हस्ताक्षरित सामंजस्य करार राज्य के एकीकृत विकास को समर्थन देने वाली रणनीतिक भागीदारी को औपचारिक रूप देते हैं। नाम फाउंडेशन के संस्थापक नाना पाटेकर ने भी जलसंधारण क्षेत्र में सरकार के साथ कार्य करने में मिल रहे सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य सचिव डॉ. निपुण विनायक, महिला एवं बाल विकास सचिव अनुपकुमार यादव, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा, नाम फाउंडेशन के संस्थापक नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे, टाटा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


