Parliamentary Secretary Chaudhary will today public hearing -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संसदीय सचिव चौधरी बुधवार को करेंगे जनसुनवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 7:28 PM (IST)
संसदीय सचिव चौधरी बुधवार को करेंगे जनसुनवाई
बाड़मेर। संसदीय सचिव भैराराम चौधरी बुधवार सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय सचिव चौधरी बुधवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई के पश्चात् प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत चौधरी दोपहर 2.30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण के पश्चात सायं 6 बजे बाडमेर से जालोर के लिए प्रस्थान कर जाएगें। बीएलओ की बैठक आज बाडमेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरन्तर अध्यतन एवं युवा पंजीकरण महोत्सव कार्यक्रम 28 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस संबंध में कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बाडमेर के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में रखी गई है। उन्होने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement