16वीं लोकसभा में सोनिया, राहुल ने नहीं पूछा एक भी सवाल
khaskhabar.com: सोमवार, 18 जुलाई 2016 11:01 AM (IST)
इंडिया स्पेंड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सोलहवीं यानी मौजूदा लोकसभा
में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने एक भी
सवाल नहीं पूछा है। वहीं, सबसे ज्यादा 568 सवाल शरद पवार की बेटी और एनसीपी
की सांसद सुप्रिया सुले ने पूछे हैं। राहुल गांधी 2004 से लोकसभा के सदस्य
हैं। राहुल गांधी जब पहली बार लोकसभा सदस्य बने थे तो उन्होंने उस दौरान
कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन 2009 के बाद उन्होंने प्रश्नकाल में सवाल पूछना
करीब-करीब बंद कर दिया।