Parents of student take a revenge of guest faculty husband-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति से निकाली दुश्मनी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 4:52 PM (IST)
छात्र  के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति से निकाली दुश्मनी
नूहं। जिले के गांव नांगल मुबारिकपुर में एक अतिथि अध्यापिका को बच्चे को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि बच्चे के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति को लाठी डंडों से अधमरा कर अस्पताल पहुंचा दिया। नांगल मुबारिकपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अतिथि अध्यापिका ने 21 नवम्बर को स्कूल में दो छात्रों के झगड़े को शांत कराते हुए पहली कक्षा के एक बच्चे देवेन्द्र को डांट दिया था। उसी रंजिश के चलते देवेन्द्र के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। वही इस घटना से नाराज हरियाणा अध्यापक संघ के अध्यापकों ने इस घटना को बड़ी ही शर्मनाक घटना बताया है तथा दोषी बच्चे के परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर स्कूल पर ताला जड़ दिया। 500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement