Advertisement
माछला मगरा में घुसा पैंथर, दहशत में लोग
उदयपुर। यहां माछला मगरा कच्ची बस्ती में पिछले तीन दिनों से पैंथर के देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। डर के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। बस्ती के युवा रात्रि जागरण कर पैंथर पर निगाह लगाए हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया है। लोगों का आरोप है कि मात्र एक पिंजरे से पैंथर पकड़े में नहीं आएगा।
मगरे पर तीन से चार पिंजरे लगाने की जरूरत है। उधर, वनकर्मियों का कहना है कि पिंजरे की लोकेशन कई बार बदली गई है, लेकिन पैंथर का मूवमेंट नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक तो जिस जगह आबादी बसी है, वहां पहले जंगल ही था। पैंथर अपने क्षेत्र में घूमेगा ही। दूसरी बात यह है कि बस्ती में कुत्ते ज्यादा होने से उन्हें पकडऩे के लिए पैंथर का रुख बस्ती की ओर हो जाता है। वनकर्मी भी पैंथर के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
उदयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement