panchkula news : Haryana Governor Satyadev Narayan Arya worshiped in Shri Mata Mansa Devi Temple in panchkula-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:37 pm
Location
Advertisement

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 3:23 PM (IST)
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने गुरुवार को पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश वासियों को नवरात्र तथा दशहरा की शुभकामनाएं दीं।

आर्य ने परिवार के साथ पहुंच कर श्री माता मनसा देवी मंदिर में मां दुर्गा की स्तुति की और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उनके साथ लेडी गवर्नर सरस्वती देवी व उनके पुत्र कौशल किशोर भी थे। उन्होनें यज्ञशाला में नव-सिद्धिदात्री माता की पूजा करते हुए हवन-यज्ञ में आहूति दी और कन्या-पूजन भी करवाया।

राज्यपाल आर्य ने कालका के काली माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके साथ-साथ आर्य ने कालका के काली माता मंदिर परिसर स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही (गुरु नानक देव जी) में भी माथा टेका। काली माता मंदिर में उनके साथ कालका की विधायिका लतिका शर्मा भी रहीं।







ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement