Panchayat Samiti Behror main building declared dismantled, preparations for construction of new building-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायत समिति बहरोड़ का मुख्य भवन डिस्मेंटल घोषित, नए भवन निर्माण की तैयारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2024 4:30 PM (IST)
पंचायत समिति बहरोड़ का मुख्य भवन डिस्मेंटल घोषित, नए भवन निर्माण की तैयारी
बहरोड़। पंचायत समिति बहरोड़ के मुख्य भवन को जीर्ण अवस्था के कारण डिस्मेंटल घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। प्रधान सरोज यादव ने बताया कि भवन बरसात के दौरान पूरी तरह टपकता था, जिससे इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था असंभव हो गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय कमेटी ने भवन को डिस्मेंटल करने की सिफारिश की, जिसे जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने 12 दिसंबर 2024 को स्वीकृत किया। नए भवन के लिए होगी राशि आवंटित
नए भवन निर्माण के लिए प्रशासन एवं स्थापना समिति ने मुख्यमंत्री, पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर, और विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव को पत्र लिखने का निर्णय किया। साथ ही, नए भवन के लिए राशि आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
कर्मचारियों की स्थाईकरण प्रक्रिया
बैठक में पंचायत राज के सात कर्मचारियों—धर्मपाल, नेहा कुमारी, मनीष डांगी, ईश्वर शर्मा, सुमन जाट, सुधा यादव और सुमन कुमारी—को स्थाई किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
वाहन संबंधी निर्णय
पुरानी जीप, जो लंबे समय से गैराज में खड़ी थी, को नीलाम करने और खराब हालत में चल रही बोलेरो (RJ 32 UA 2905) के स्थान पर नई जीप खरीदने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया।

अन्य विकास प्रस्ताव

बैठक में पंचायत राज और अन्य विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। अंत में प्रधान सरोज यादव ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement