pakistani forces again open fire in pallanwala sector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पल्लनवाला सेक्टर में पाक सेना की गोलीबारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 10:47 PM (IST)
पल्लनवाला सेक्टर में पाक सेना की गोलीबारी
जम्मू। जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरूवार शाम गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने गुरूवार शाम 7.15 बजे पल्लनवाला सेक्टर में बिना किसी उकसावे के स्वचालित हथियारों और मोटार्र से गोलाबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। इसका हमारे सैनिकों द्वारा मुंहतोड जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास चार घंटों तक भारी गोलाबारी कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था जिस पर भारतीय सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई की। सोमवार को पाकिस्तानी सेनाओं ने जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर, राजौरी के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों और पुंछ जिले के खादी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी जिसमें एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में उसके सात जवान मारे गए। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement