Pakistani boy entered Indian border, BSF sent to Pak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:13 am
Location
Advertisement

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी लडक़ा, BSF ने पाक भेजा

khaskhabar.com : रविवार, 30 अप्रैल 2017 10:43 AM (IST)
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी लडक़ा, BSF ने पाक भेजा
फिरोजपुर। पंजाब के अबोहर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने पर पाकिस्तान किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में मानवता के आधार पर उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर वापस उसके मुल्क भेज दिया है।
सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के वरिष्ठ प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अबोहर सेक्टर के सोवरवाली सीमा चौकी पर शुक्रवार दोपहर बाद एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसकी पहचान रज्जाक (15) के रूप में हुई। वह पाकिस्तान के कसूर जिले का रहने वाला था और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement