Pakistan violates ceasefire along LoC in Poonch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक ने IB और LoC पर दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुुंहतोड़ जवाब

khaskhabar.com: रविवार, 29 सितम्बर 2019 09:50 AM (IST)
पाक ने IB और LoC पर दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। पाकिस्तान ने फिर एक बार शनिवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) व एलओसी(LoC) दोनों जगह सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड जवाब दिया। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर के बार्डर आउट पोस्ट मनियारी और सतपाल के बीच चल रहे बांध निर्माण कार्य से बौखला कर पाकिस्तान ने शनिवार शाम पौने आठ बजे भारी गोलाबारी करना प्रारंभ कर दी। 17 सितंबर से लगातार पाकिस्तान काम बंद करवाने को लेकर गोलाबारी का दौर जारी रखे हुए है। अब तक 52 एमएम मोर्टार दाग रहे पाकिस्तान ने बड़े गोले दागे तो धमाके कई किलोमीटर तक सुनाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement