Pakistan Violates Ceasefire Along LoC In Poonch District-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक सेना ने फिर की पुंछ मेंं नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

khaskhabar.com: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 3:41 PM (IST)
पाक सेना ने फिर की पुंछ मेंं नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शाहपुर और केरनी में गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है। सूत्रों ने कहा, पाकिस्तानी सेना मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला कर रही है, जिसका भारतीय सेना जोरदार व प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की खबरें राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर से भी आई हैं। संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें उस दिन आई हैं, जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचे हैं। राज्य की चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को पहुंचे सिंह के जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करने का कार्यक्रम भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement