Pakistan violates ceasefire :40 Indians Checkpoints Made target on LOC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ की 40 चौकियों पर फायरिंग कर रहा है पाक,महिला समेत दो की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 08:35 AM (IST)
बीएसएफ की 40 चौकियों पर फायरिंग कर रहा है पाक,महिला समेत दो की मौत
जम्मू। पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है। बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर्स जम्मू कश्मीर में एलओसी पर जमकर फायरिंग कर रहे है। वहीं, भारतीय सेना भी मुंह तोड़ जवाब दे रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलओसी पर शुक्रवार सुबह 6.40 से पाकिस्तान अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। इतना ही नहीं, मोर्टार भी दाग रहा है। पाक सेना 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रही है। आरएस, अरनिया, रामगढ सेक्टर सहित करीब 40 चौकियों पर पाक फायरिंग कर रहा है। इस पाक फायरिंग में दो की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल बताए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाक फायरिंग में 50 साल की महिला और 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस फायरिंग में 6 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बुधवार रात को की गई गोलाबारी और गोलीबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था और एक लडक़ी की भी मौत हो गई थी। यह घटना जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर की है। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और 14 वर्षीया सबिती गोलाबारी और गोलीबारी में घायल हो गए और इन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया। भारतीय सेना ने तीन पाक रेंजरों को मार गिराया और दो चौकियों को तबाह कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement