Pakistan to take action against the perpetrators of 26/11 British PM Theresa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

26/11 के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान- ब्रिटिश PM थेरेसा

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 09:42 AM (IST)
26/11 के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे
पाकिस्तान- ब्रिटिश PM थेरेसा
भारत की यात्रा पर आई ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने पाकिस्तान से हो रही घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ मिलकर कड़ा रुख इख्तियार किया। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस मांग का समर्थन किया है जिसमें वो आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग लगातार करते आ रहे हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से 26/11 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट आतंकवादी हमले को अंजाम देने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा ब्रिटिश पीएम ने हाल ही में हुए उरी हमले की भी निंदा की। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए सीमा पार हो रहे आतंकी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई। मोदी और मे के बीच दो घंटे तक चली द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी किए गए संयुक्त बयान में यह कहा गया है कि किसी भी देश को आतंकियों का महिमामंडन नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement