Pakistan to hand over dead body of Indian fisherman on November 29-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:55 pm
Location
Advertisement

भारतीय मछुआरे का शव 29 नवंबर को सौंपेगा पाकिस्तान

khaskhabar.com : सोमवार, 19 नवम्बर 2018 5:13 PM (IST)
भारतीय मछुआरे का शव 29 नवंबर को सौंपेगा पाकिस्तान
मुंबई । पाकिस्तान गिरफ्तार भारतीय मछुआरे का शव 29 नवंबर को भारत को सौंप सकता है। एक कार्यकर्ता ने सोमवार को कहा कि कराची की एक जेल में 20 सितंबर को भारतीय मछुआरे की मौत हुई थी। नानुभाई कानाभाई सोलंकी (45) को नवंबर 2017 में कथित रूप से पाकिस्तानी क्षेत्रीय जल में भटक जाने के बाद पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। वह कुछ समय से बीमार चल रहा था, जिसके कारण 20 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी।

पाकिस्तान इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी के कार्यकर्ता जतिन देसाई ने बताया कि सोलंकी गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की उना तहसील का रहना वाला था। उसका शव दो महीनों से कराची के ईद्ही फाउंडेशन के मुर्दाघर में रखा हुआ है। 29 नवंबर को उसे भारत में उसके परिवार को सौंपा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement