Pakistan President Arif Alvi says, Will give befitting response if India imposes war on us Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:25 pm
Location
Advertisement

पाक राष्ट्रपति बोले, कश्मीर की विशेष स्वायत्तता समाप्त कर आग के साथ खेल रहा है भारत

khaskhabar.com : शनिवार, 24 अगस्त 2019 4:56 PM (IST)
पाक राष्ट्रपति बोले, कश्मीर की विशेष स्वायत्तता समाप्त कर आग के साथ खेल रहा है भारत
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या दुनिया चुप रह सकती है और दोनों पक्षों पर बातचीत के लिए जोर डाल सकती है जब एक पक्ष वार्ता से इंकार करता हो। राष्ट्रपति ने कहा, मुझे लगता है कि कश्मीर को निगलने के लिए आधिपत्यवादी इरादा है लेकिन यह नहीं चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मसले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाता रहेगा और भारत के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार द्वारा एक बार कफ्र्यू हटाने के बाद वहां के लोग अपनी मंशा जाहिर करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की चेतावनी को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि भारत पुलवामा जैसा झूठा ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है और उसके बाद पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।

लेकिन पाकिस्तान युद्ध आरंभ करना नहीं चाहता है। अल्वी ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध चाहता है लेकिन जोरदार तरीके से नई दिल्ली को इसके लिए हतोत्साहित किया जाएगा। उनसे जब पूछा गया कि अगर भारत युद्ध की स्थिति पैदा करेगा तो क्या पाकिस्तान प्रतिकार करेगा। इस पर उन्होंने कहा, अगर भारत युद्ध शुरू करेगा तो अपना बचाव करना हमारा अधिकार है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement