khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 2:07 PM (IST)
पीआईए का एक विमान लाहौर के अल्लमा इकबाल इंटरनेशनल हवाईअड्डे से
दुबई के लिए रवाना होने वाला था, तभी एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) को
जानकारी मिली कि विमान के जरिए भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जा रही
है। एएनएफ कर्मचारियों ने विमान की तलाशी लेकर शौचालय से छह किलोग्राम
हेरोइन जब्त की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एएनएफ को इसमें कर्मचारियों
की मिलीभगत की आशंका है। उनका कहना है कि इसके बगैर विमान में इतनी बड़ी
मात्रा में हेरोइन नहीं छिपाई जा सकती थी।