Pakistan dog tail which can never improve- Amarsingh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ जो कभी नहीं सुधर सकता-अमरसिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 2:20 PM (IST)
पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ जो कभी नहीं सुधर सकता-अमरसिंह
अमृतसर। विदेश मंत्रलय की 10 सदस्यीय संसदीय कमेटी रविवार देर शाम गुरु नगरी पहुंची। डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंची। इस टीम ने अमृतसर पासपोर्ट ऑफिस का भी दौरा किया। टीम इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी जाकर व्यापार की संभावाओं पर अधिकारियों व सुरक्षा बलों से विचार विमर्श करेगी। साथ ही सीमांत किसानों से मिलकर उनकी मुश्किलें भी सुनेगी। इस मोके पर टीम के सदस्य व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रोटोकॉल तोड़कर पाकिस्तान का दौरा व वहां के नेताओं को तरजीह पिछले समय में दी गई है, जो समझ से परे है। पाकिस्तान द्वारा हमारी सेना व लोगों पर हमला किया जा रहा है। बिना अपराध के हमारे लोगों को फांसी दी जा रही है। उन्होंने कहा की पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी नहीं हो सकती उन्होंने कहा की ऐसे वातावरण में पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार की नरमी, सामान्य रिश्तों की बात करना भारत के लिए आत्मघाती है। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि पाकिस्तान के पीछे चीन है और दोनों का लक्ष्य भारत को प्रताड़ित करना है और पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए
इस मोके पर शशि थरुर का कहना है की वो यहाँ पर लोगो को समझने के लिए आये है और पाकिस्तान से व्यापर कैसे है ये जानने की कोशिश कर रहे है। कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement