Pakistan Army firing on LoC after terror attack , See here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकी हमले के बाद पाक सेना ने की एलओसी पर गोलीबारी, यहां देखें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 2:45 PM (IST)
आतंकी हमले के बाद पाक सेना ने की एलओसी पर गोलीबारी, यहां देखें
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमले में 37 जवानों से अधिक शहीद होने के एक दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से पुंछ में एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन किया। इसका जवाब भारत की ओर से सुरक्षा बल लगातार दे रहे हैं। इस आतंकी हमले के बाद जम्मू में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलवामा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती हमला 2016 में उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले से भी बड़ा है । इसमें 19 जवानों की मौत हुई थी। गुरुवार को कश्मीर में हुए इस सबसे बड़े आतंकी हमले में 37 जवान से अधिक शहीद हो गए और 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। आपको बताते जाए कि आतंकी हमले में एक आत्मघाती हमलवार ने गुरुवार को पुलवामा में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस से टकराई गई। इसके बाद विस्फोट कर दिया गया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 37 जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और यह आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो जारी कर दिया गया। इसे हमले से पहले शूट किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement