khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:58 AM (IST)
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नौगाम
सेक्टर में गत वीरवार को चार आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था, लेकिन
नाकाम रहे और मारे गए। उनके पास से चार एसाल्ट राइफलें, 16 मैगजीन,
349
कारतूस, एक जीपीएस, एक सैमसंग मोबाइल, एक
दूरबीन, दो वायर कटर, एक रेडियो सेट, चार पिठु बैग,
चार
वॉटरप्रूफ पोंचू, दवाओं का एक डिब्बा, कपड़े और खाद्य
सामग्री मिली है। इसके अलावा घुसपैठियों से छह प्लास्टिक विस्फोटक स्लैब, छह
बोतल पेट्रोयिम जैली, छह बोतल ज्वलनशील रसायनिक द्रव्य और छह लाइटर
भी मिले।