ट्रंप बोले-‘गलत लोगों’ को देश में नहीं आने देंगे, अब तक 680 गिरफ्तार
khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 10:43 AM (IST)
वहीं अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री जनरल
सेवानिवृत्त: जॉन कैली ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉस एंजिलिस, शिकागो,
अटलांटा, सेन एंटोनियो और न्यूयार्क सिटी के आव्रजन एवं आबकारी प्रवर्तन:
आईसीई: अधिकारियों ने जन सुरक्षा, सीमा सुरक्षा या देश की आव्रजन प्रणाली
को खतरे में डालने वाले 680 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार
किए गए लोगों में से लगभग 75 प्रतिशत लोग बाहरी देशों से आए अपराधी हैं।
इन लोगों पर जनसंहार, यौन उत्पीडऩ, नाबालिग के यौन उत्पीडऩ, बच्चे के साथ
भद्दी और अश्लील हरकतों, नशीले पदाथरें की तस्करी, हमला और हथियार संबंधी
आरोप हैं।