Over 20000 migrants flee Gujarat in a week, state CM appeals for calm 431 people arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:22 pm
Location
Advertisement

20 हजार उत्तर भारतीयों ने छोडा गुजरात, अब तक 431 लोगों की गिरफ्तारी

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018 09:56 AM (IST)
20 हजार उत्तर भारतीयों ने छोडा गुजरात, अब तक 431 लोगों की गिरफ्तारी
अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद उत्तर भारतीय लोगों (यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश) पर कथित तौर पर हमला करने के मामलों में गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 431 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 57 एफआईआर भी पुलिस ने दर्ज किया है।

लेकिन उसके बाद भी लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है। उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह ने दावा किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के करीब 20 हजार लोग गुजराज से बाहर चले गए हैं। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की।

वैसे तो सूबे की सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम की बात कर ही है। लेकिन लोगों के मन में डर अभी भी बना हुआ है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की। सीएम मुख्यमंत्री रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया और राज्य में शांति का माहौल है। वहीं उत्तर भारतियों के इस तरह से राज्य से भगाए जाने पर अब सियासत तेज हो गई है। बीजेपी और जेडीयू ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं, कांग्रेस ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और वारणसी की याद दिला दी।

अल्पेश की ठाकोर सेना पर आरोप...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement