Our country will love life, if needed, will give up power: Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:31 am
Location
Advertisement

हमारा देश जान से प्यार, जरूरत पड़ी तो छोड़ देंगे सत्ता: मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : बुधवार, 12 जून 2019 8:32 PM (IST)
हमारा देश जान से प्यार, जरूरत पड़ी तो छोड़ देंगे सत्ता: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कहा कि ‘‘यह देश हमारी भारत-माता है, यह हमें जी-जान से प्यारी है। इसकी एकता और अखंडता के लिए हम सबकुछ दांव पर लगा देंगे, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो सत्ता भी छोड़ देंगे’’। मनोहर लाल आज गुरूग्राम में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोधी दल भाजपा पर राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई और लागू की। उन्होंने बताया कि उद्यमियों की सुविधा के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पोर्टल शुरू करके सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गई। इससे उद्योगों को फायदा हुआ और हरियाणा प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में 14वें स्थान से पहले तीन स्थानों मे आ गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement