OTS scheme for traders will soon come in Chandigarh also: Deepak Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारियों के लिए ओटीएस स्कीम जल्द चंडीगढ़ में भी आएगीः दीपक शर्मा

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जून 2023 08:20 AM (IST)
व्यापारियों के लिए ओटीएस स्कीम जल्द चंडीगढ़ में भी आएगीः दीपक शर्मा
चंडीगढ़। व्यापारी एकता मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीसी विनय प्रताप सिंह से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि ओपन हाउस में ओटीएस योजना के माध्यम से चंडीगढ़ के सभी व्यापारियों की बात रखने के बाद डीसी विनय प्रताप सिंह से मुलाकात करके एक्स पार्टी हुए केसों में व्यापारियों को एक और मौका देने की बात रखी। संजीव बांका इंटरेस्ट के विषय को डी सी साहब के समक्ष रखते हुए कहा कि असेसमेंट के केसों में हुई देरी को लेकर जो इंटरेस्ट लगाया जा रहा है उसको माफ़ किया जाए।
योगेश कपूर ने ओटीएस स्कीम के विषय को दोहराते हुए इसे जल्दी से जल्दी चंडीगढ़ में भी लागू करने की बात रखी। डीसी साहब ने आश्वासन देते हुए तुरंत ही उच्च अधिकारियों को व्हाट्सएप से इन सभी विषयों के केस बनाकर भेजने को कहा।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले हफ्ते ओटीएस स्कीम को फाइनल रूप देने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापारी एकता मंच के प्रधान योगेश कपूर, महासचिव दीपक शर्मा, वित्त सचिव नरेश अग्रवाल, सचिव संजीव बांका और ऋषभ गोयल एवं सुमित कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement