Organizing the Mehndi Competition on the theme of Lok Sabha Elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:20 pm
Location
Advertisement

लोकसभा चुनाव देश का त्यौहार विषय पर हुआ मेहंदी प्रतियोगिता, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 अप्रैल 2019 11:02 PM (IST)
लोकसभा चुनाव देश का त्यौहार विषय पर हुआ मेहंदी प्रतियोगिता, देखें तस्वीरें
कैथल। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि पुरूषों के साथ महिलाओं को भी लोकसभा आम चुनाव देश का त्यौहार में अपनी सकारात्मक भागीदारी करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। घर के कामों को छोड़कर सबसे पहले सभी को मतदान करके लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने फर्ज को निभाना चाहिए। हम सबको समाज के अंदर शत-प्रतिशत मतदान की अलख जगानी चाहिए।

डॉ. प्रियंका सोनी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानि स्वीप की गतिविधियों के तहत लोकसभा चुनाव देश का त्यौहार विषय पर इंदिरा गांधी महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इससे पहले उपायुक्त ने मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक मत महत्वपूर्ण है।

महिलाओं को बढ़चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर जरूर करें। आगामी 12 मई को लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान होना है, सभी को अपने मत का प्रयोग जरूर करना है। महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार बूथ पर खासकर शहरी क्षेत्रों में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement