चीनी और अमेरिकी थिंक टैंक संगोष्ठी आयोजित

बीजिंग।चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी और अमेरिकी विश्व खाद्यान्न पुरस्कार कोषने स्थानीय समय के अनुसार अमेरिका के आयोवा स्टेटकी राजधानी डेसमोइनेस में एक सहयोगी ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वचन दिया गया कि आपस में आदान प्रदान मज़बूत किया जाएगा, ताकि चीन और अमेरिका के कृषि के क्षेत्र में तथा चीन और मध्य पश्चिम अमेरिकी क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके।
उसी दिन चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी, चीनी आधुनिक अंतरराष्ट्रीय संबंध अनुसंधान संस्थान और अमेरिकी विश्व खाद्यान्न पुरस्कार कोष के संयुक्त तत्वावधान में चीनी और अमेरिकी थिंक टैंक संगोष्ठी आयोजित हुई। चीनी और अमेरिकी विद्वानों ने चीनी और अमेरिकी सर्वोच्च नेताओं की मार-ए-लागोमुलाकात के बीच चीन-अमेरिका संबंध, आर्थिक व्यापारिक सहयोग, स्थानीय आदान प्रदान और सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किए।
चीनी राज्य परिषद न्यूज़ कार्यालय के उप प्रधान क्वोवेइमिन ने भाषण देते हुए कहा कि चीन-अमेरिका संबंध को आगे बढ़ाना न केवल सरकारी स्तरीय सहयोग और आदान प्रदान की आवश्यकता है, बल्कि गैर सरकारी आवाजाही और सहयोग की भी जरूरत है। न केवल वाशिंगटन जैसे बड़े शहरों के बीच सहयोग किया जाना चाहिए, बल्कि मध्य पश्चिमी अमेरिकी क्षेत्र के साथ सहयोग और आदान प्रदान भी किया जाना चाहिए। आर्थिक व्यापारिक आवाजाही लम्बे समय में चीन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध की विशेषता रही है। दोनों पक्षों को इसे गहराते हुए कृषि क्षेत्र में सहयोग और आदान प्रदान करना चाहिए, खास कर तकनीकी और मानविकी क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया जाना चाहिए।
स्रोत: चाइनारेडियोइंटरनेशनल, बीजिंग
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रमुख खबरें
Traffic
Features


