Ordinary peoples problems be resolved quickly: Ram Choudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:52 am
Location
Advertisement

आम लोगों की समस्याओं का हो त्वरित निपटारा: राम चौधरी

khaskhabar.com : सोमवार, 16 जनवरी 2017 5:58 PM (IST)
आम लोगों की समस्याओं का हो त्वरित निपटारा: राम चौधरी
सोलन। खण्ड स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एवं दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने नालागढ़ उपमण्डल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं। राम कुमार चौधरी नालागढ़ में उपमण्डलीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समिति का मुख्य कार्य लोगों की समस्याओं का त्वरित हल एवं उनकी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाना है।
इस कार्य की सफलता उपमण्डल के सभी अधिकारियों की सक्रियता एवं आम जन के प्रति उनकी संवेदनशीलता से ही संभव है। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर उपमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के घरद्वार पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें। विधायक ने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री, जिला स्तर पर वरिष्ठ मंत्री तथा उपमण्डल स्तर पर विधायक शिकायत निगरानी समिति की अध्यक्षता करते हैं। समिति द्वारा जो भी मद सदन में लाए जाते हैं उन्हें अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर शीघ्रता से निपटाने की कोशिश करें ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए समय-समय पर भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों का निर्देश किए कि वे विभिन्न परियोजनाओं के लिए स्थानांतरित किए गए मामले शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सड़क निर्माण तथा सड़कों पर जल निकासी जैसे निर्माण कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व समाप्त करने चाहिए। ऐसा करने से सरकारी धन की बचत होती है और लोगों को उचित सुविधा प्राप्त होती है। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित अन्य विभागों के मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

[@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement