Order to remove police outpost from bus stand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस स्टैंड से पुलिस चौकी हटाने का आदेश

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मार्च 2017 09:28 AM (IST)
बस स्टैंड से पुलिस चौकी हटाने का आदेश
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के बस स्टैंड की पुलिस हटाने का आदेश दिया है। रोडवेज ने बस स्टैंड के कंडम होने की बात कही है। हालांकि अभी तक पुलिस जवानों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि यहां 10 पुलिस के जवान ड्यूटी देते हैं। इसमें 1 सब इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज, व 2 एएसआई व 7 जवान शामिल हैं। पुलिस जवानों का कहना है कि अगर यहां से उन्हें हटने को कहा जा रहा है तो एक वैकल्पिक व्यवस्था भी देनी चाहिए। अन्यथा वे यहां से हटकर कहां जाएंगे। वहीं रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यह जिम्मेवारी पुलिस डिपार्टमेंट की है फिलहाल तो उनके पास ही अधिकारी व ऑफिस की जगह नहीं है। बावजूद वे पुलिस को काफी समय दे चुके हैं। जीएम जयदीप कुमार ने बताया कि बस स्टैंड को घोषित किए जाने के बाद भी कुछ समय दिया गया। लेकिन अब इसे डिवेलप करने की दिशा में काम चल रहा है, जिस वजह से यह आदेश दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज एसआई देवेंद्र मान का कहना है कि पहले उन्हें जगह दी जाए जिसके बाद ही वे यहां खाली करेंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement