Opting against Cairn Barmer public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केयर्न के विरोध में उतरी बाडमेर की जनता

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 8:48 PM (IST)
केयर्न के विरोध में उतरी बाडमेर की जनता
बाड़मेर। बायतु क्षेत्र में तेल के क्षेत्र में काम कर रही केयर्न एनर्जी कम्पनी में स्थानीय युवाओ को रोजगार नही मिलने को लेकर पिछले लम्बे समय से एमपीटी के बाहर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था जिसको लेकर मंगलवार को क्षेत्र के 400 युवाओ की विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिलेम भर के सैकड़ो किसान शरीक हो रहे है ! तेल क्षेत्र में कम्पनी में स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवाओ हेतु कुशल प्रशिक्षण को लागू नही करने , प्रदूषित पानी के खेतो में जाने से भूमि की उवर्कता खत्म होने एंव भूमि किराये का बकाया भुगतान किसानो को नही करने सीएसआर की राशि कम्पनी के कार्यक्षेत्र में प्रभावित लोगो हेतु खर्च करने सहित कई मांगो को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे है। किसानो के विशाल प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए है ,जिसको देखते हुए नागाणा, गिड़ा, सदर थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है !

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement