Advertisement
लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने की गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश - चिराग

चिराग ने पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान का स्मरण करते हुए कहा कि वह जीवनपर्यंत विपरीत परिस्थितियों से लड़ते रहे। उन्होंने कहा,"मुझे बहुत खुशी है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने महिलाओं, युवाओं को आगे करने का काम किया है। पूरे देश ने देखा कि उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं की सिर्फ बात नहीं करती, बल्कि उन्हें उचित अवसर भी देती है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में तीन युवाओं व दो महिलाओं को उतारा।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले बिहार की चर्चा भ्रष्टाचार व अपराध के लिए होती थी, लेकिन अब युवा और पढ़े लिखे सांसदों के लिए हो रही है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


