Opposition to bring outer candidate to Rajsamand seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:55 am
Location
Advertisement

राजसमंद सीट पर बाहरी प्रत्याशी लाने का विरोध

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 7:17 PM (IST)
राजसमंद सीट पर बाहरी प्रत्याशी लाने का विरोध
जयपुर । लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान की 25 सीटों में से 16 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी 9 सीटों पर ऐलान होना बाकी है। जिस पर घमासान मचा हुआ है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर राजसमंद सीट पर बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने की खबरों के बीच राजसमंद से स्थानीय भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और अपनी बात प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के सामने रखी। राजसमंद के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा सीट से टिकट राजसमंद के स्थानीय भाजपा नेता को ही दिया जाए। इस मुद्दे पर प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा नेतृत्व तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement