Advertisement
विपक्ष ने हमेशा भ्रम फैलाने की कोशिश की : चिराग पासवान

उन्होंने आगे कहा, "इस बिल को लेकर हमारी पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) से जो लोग नाराजगी जता रहे हैं, उनसे हमें कोई दिक्कत नहीं है। उनकी नाराजगी मेरे पिता से भी रही, जब 2014 में उन्होंने यूपीए का साथ छोड़कर एनडीए का साथ दिया था।"
उन्होंने यह भी कहा, "मेरे पिता रामविलास पासवान ने मुस्लिम समुदाय के नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की 2005 में मांग की थी। उस वक्त पूरी पार्टी हाशिए पर चली गई, लेकिन वे उनके साथ खड़े रहे। मेरे अंदर भी उन्हीं का खून है। उन्हीं की सोच लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। वक्त बताएगा कि चिराग पासवान सही था या नहीं? कोई अगर नाराज है तो उसकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश करेंगे। मेरा समर्पण रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय की सोच के प्रति है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


