Opening of 3-day 21st state level sports and one-duty competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:32 am
Location
Advertisement

3 दिवसीय 21वीं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं वन ड्यूटी प्रतियोगिता का उदघाटन

khaskhabar.com : सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 7:35 PM (IST)
3 दिवसीय 21वीं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं वन ड्यूटी प्रतियोगिता का उदघाटन
कुल्लू । वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि फील्ड में कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सोमवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में वन विभाग की तीन दिवसीय 21वीं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं वन डयूटी प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में विभाग की सभी विंगों व सर्कलों की कुल 13 टीमों के लगभग 700 महिला-पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों के माध्यम से हम केवल शारीरिक व मानसिक रूप से फिट ही नहीं होते हैं, बल्कि इनसे टीम भावना भी बढ़ती है। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने में सक्षम होते हैं। उन्हांेने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय खेलकूद एवं ड्यूटी प्रतियोगिता के लिए ‘जंगलाती फिट, नेचर सुपरहिट’ का नारा दिया गया है। गोविंद सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए इंडोर व आउटडोर स्टेडियम विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। पायलट बेस पर इसकी शुरुआत संभवतः कुल्लू से की जाएगी। वन मंत्री ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा विभाग की बेहतरी के लिए उपयुक्त सुझाव व नए विचार साझा करने की अपील भी की।
इससे पहले वन मंत्री ने प्रतियोगिता का ध्वज फहराया तथा खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार शर्मा और कुल्लू वृत के अरण्यपाल अनिल शर्मा ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खेलों में वन विभाग के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का ब्यौरा भी पेश किया। किक बाॅक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ओर से एक लाख की धनराशि प्रदान की। डीएफओ डा. नीरज चड्ढा ने सभी का धन्यवाद किया।

उद्घाटन समारोह में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिलाधीश यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement