Open Carrom Championship inaugurated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओपन कैरम चैंपियनशिप का उद्घाटन

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 9:11 PM (IST)
ओपन कैरम चैंपियनशिप का उद्घाटन
जयपुर। राजस्थान कैरम संघ द्वारा अधिस्वीकृत प्रतियोगिता जयपुर ओपन कैरम चैंपियनशिप का उद्घाटन आज राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने किया। वरिष्ठ पत्रकार बृहस्पति शर्मा इस समारोह के विशिष्ट अतिथि थे । इस चैंपियनशिप में जयपुर जिले के क्लबों के करीब 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चीफ रेफरी जितेंद्र भार्गव ने प्रतियोगिता के पहले चरण में डबल प्रतियोगिताएं प्रारंभ कराई हैं। प्रतियोगिता बुधवार 13 सितंबर से रविवार 17 सितंबर तक चलेगी । यह जानकारी देते हुए राजस्थान कैरम संघ के सचिव फजल अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता सैयद कैरम क्लब के द्वारा प्रायोजित की जा रही है। एकल प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं इन ग्रुपों के लीग मैचो के बाद फाइनल मैच होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement